पिथौरागढ़ |
पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के निर्देशन एवं सीओ गोविन्द बल्लभ जोशी के पर्यवेक्षण में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (ए.एच.टी.यू.), कोतवाली झूलाघाट पुलिस एवं सशस्त्र सीमा बल (एस.एस.बी.) की संयुक्त टीम द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पुल झूलाघाट पर मानव तस्करी की रोकथाम हेतु सघन चेकिंग अभियान चलाया गया । अभियान के दौरान जनपद से दर्ज गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश हेतु भौतिक सत्यापन भी किया गया तथा सीमा क्षेत्र में संदेहास्पद व्यक्तियों/वाहनों की गहन जांच की गई । इस दौरान आमजन को मानव तस्करी से जुड़े खतरों एवं उनसे बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। विशेष रूप से महिलाओं एवं बच्चों को सतर्क रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया गया । इसी क्रम में ए.एच.टी.यू. प्रभारी निरीक्षक सतीश शर्मा के नेतृत्व में ए.एच.टी.यू. टीम उ0नि0 बी.सी. मासीवाल, हे0का0 दीपक खनका, हे0का0 प्रेम बल्लभ छिम्वाल एवं का0 रणवीर कम्बोज तथा कोतवाली झूलाघाट पुलिस टीम द्वारा स्थानीय जनता को विभिन्न विषयों जैसे—महिला अपराध, बाल भिक्षावृत्ति, मानव तस्करी एवं नशा उन्मूलन के प्रति जागरूक किया गया ।
ए.एच.टी.यू. पिथौरागढ़, कोतवाली झूलाघाट पुलिस एवं एस.एस.बी. की संयुक्त टीम द्वारा भारत-नेपाल बॉर्डर पर सघन चेकिंग अभियान |















Leave a Reply