पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में तथा सीओ
गोविन्द बल्लभ जोशी एवं सीओ के.एस. रावत के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा शांति एवं कानून व्यवस्था भंग करने की किसी भी कोशिश को गंभीरता से लिया जा रहा है ।
इसी क्रम में–
एसएचओ कोतवाली डीडीहाट संजय जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक दीपक सिंह धामी निवासी छनपट्टा डीडीहाट को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया ।
एसएचओ कोतवाली बेरीनाग नरेश कुमार के नेतृत्व में उ0नि0 पूजा मेहरा चौकी प्रभारी चौकोड़ी मय टीम द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक केसर चन्याल निवासी ग्राम बड़ैत बेरीनाग को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया ।
इसके अतिरिक्त, जनपद पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाकर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों एवं मिशन मर्यादा के तहत कुल 95 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। साथ ही जाजरदेवल पुलिस ने एक व्यक्ति को ड्रिंक एंड ड्राइव में गिरफ्तार कर उसका वाहन सीज किया।
मीडिया सेल
पुलिस अधीक्षक कार्यालय, पिथौरागढ़















Leave a Reply