
पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी तथा क्षेत्राधिकारी धारचुला के0एस0 रावत के पर्यवेक्षण में होटल/ढाबों की आड़ में अवैध रूप से शराब बेचने एवं शांति व कानून-व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है ।
इसी क्रम में—
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में उ0नि0 ललित डंगवाल मय पुलिस टीम द्वारा कुमौड़ स्थित ढाबे से ढाबा संचालक पूरन सिंह पोखरिया निवासी कुमौड को ढाबे की आड़ में शराब बेचने/पिलाने पर 13 पव्वों सहित गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली पिथौरागढ़ में धारा 21/60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
थाना जाजरदेवल को 112 की सूचना प्राप्त हुई कि ओड़माथा में भरत सिंह निवासी ओड़माथा, जाजरदेवल अपनी बहू के साथ मारपीट कर शांति भंग कर रहा है। थानाध्यक्ष जाजरदेवल मनोज पाण्डे के नेतृत्व में पुलिस टीम मोके पर पहुँचकर उक्त को समझाने का प्रयास किया गया पर वह नही माना जिसके उपरान्त भरत सिंह को बीएनएसएस की धारा 126/135/170 के तहत गिरफ्तार किया गया।
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली डीडीहाट संजय जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा डीडीहाट निवासी दीवान सिंह को अपने पड़ोसियों से लड़ाई-झगड़ा करने एवं शांति व्यवस्था भंग करने पर बीएनएसएस की धारा 170 के तहत गिरफ्तार किया गया।
जनपद पुलिस आमजन से अपील करती है कि शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें तथा किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें ।















Leave a Reply