पिथौरागढ़|
पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में सीओ गोविन्द बल्लभ जोशी, सीओ के0एस0रावत के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा शांति एवं कानून व्यवस्था को बिगाड़ने की किसी भी कोशिश को गंभीरता से लिया जा रहा है। इसी क्रम में-
थानाध्यक्ष अस्कोट सुरेश कम्बोज के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक बृजेश पन्त निवासी देवल को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया । साथ ही थाना क्षेत्रान्तर्गत 03 लोगों क्रमशः अमन गंगवार, गोविन्द कुमार, सुमित कुमार निवासीगण नयी बस्ती वार्ड न0 5 टनकपुर जिला चम्पावत द्वारा आपस में लड़ाई झगड़ा, गाली गलौच कर उत्पात मचाया हुआ था । पुलिस टीम द्वारा उक्त तीनों को समझाने का प्रयास किया परन्तु वह और अधिक उग्र होने लगे । इससे पहले कि कोई अप्रिय घटना घटित होती पुलिस टीम ने उक्त तीनों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया ।
थाना जाजरदेवल क्षेत्रान्तर्गत दोली गाड़ा निवासी रमेश राम द्वारा सरे आम गाली गलौच कर उत्पात मचाया हुआ था । थानाध्यक्ष जाजरदेवल मनोज पाण्डेय के नेतृत्व अपर उ0नि0 महावीर सिंह मय टीम द्वारा मौके पर जाकर उक्त व्यक्ति को शान्ति व्यवस्था भंग करने के जुर्म में धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरप्तार कर लिया ।
थाना बलुवाकोट क्षेत्रान्तर्गत मल्ली कुचिया निवासी अनिल कुमार द्वारा सरे आम उत्पात मचाने तथा पुलिस अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना कर शान्ति व्यवस्था भंग करने के जुर्म में थानाध्यक्ष बलुवाकोट श्रीमती मेघा शर्मा द्वारा उक्त व्यक्ति को धारा 172 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया ।
इसके अतिरिक्त जनपद पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत सघन चैकिंग अभियान चलाकर ट्रैफिक रूल तोड़ने व मिशन मर्यादा के तहत कुल 38 लोगों के विरूद्ध कार्रवाई की गयी ।















Leave a Reply