पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के निर्देशन पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली डीडीहाट संजय जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा डीडीहाट नगर क्षेत्र के विभिन्न मेडिकल स्टोर्स में चेकिंग अभियान चलाया गया ।

चेकिंग के दौरान मेडिकल संचालकों को निम्न निर्देश दिए गए—
• मेडिकल स्टोर को लाइसेंस की शर्तों के अनुरूप ही संचालित किया जाए।
• दुकानों में अनिवार्य रूप से सीसीटीवी कैमरे लगाकर नियमित रूप से संचालित किए जाएं।
• प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री किसी भी दशा में न की जाए।
• बिना चिकित्सक की विधिवत पर्ची/सलाह के दवाओं की बिक्री न की जाए।
पुलिस ने स्पष्ट किया कि किसी भी मेडिकल स्टोर में अनियमितता पाई जाने पर सम्बन्धित विभाग के माध्यम से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जाएगी ।















Leave a Reply