पिथौरागढ़ | सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं आमजन की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा शराब के नशे में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जा रही है । इसी क्रम में एसएचओ कोतवाली जौलजीबी संजीव कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चैकिंग अभियान चलाया गया। चैकिंग के दौरान एक वाहन चालक कमल राम निवासी ग्राम बलमरा, जौलजीबी को शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पाया गया । पुलिस टीम द्वारा चालक को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया एवं वाहन को सीज किया गया । जनपद पुलिस आमजन से अपील करती है कि शराब के नशे में वाहन चलाकर अपनी एवं दूसरों की जान खतरे में न डालें ।
शराब के नशे में वाहन चलाने वालों पर पिथौरागढ़ पुलिस की कड़ी कार्रवाई |















Leave a Reply