शराब के नशे में वाहन चलाने वाले दो व्यक्तियो को पिथौरागढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने व मिशन मर्यादा के तहत कुल 118 लोगों के विरूद्ध कार्रवाई |

पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में सीओ गोविन्द बल्लभ जोशी, सीओ के0एस0रावत के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा शांति एवं कानून व्यवस्था को बिगाड़ने की किसी भी कोशिश को गंभीरता से लिया जा रहा है।

इसी क्रम में-

1- थानाध्यक्ष बलुवाकोट मेघा शर्मा मय पुलिस टीम द्वारा बलुवाकोट क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक नितिव तिवारी निवासी भदेलवाड़ा को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया ।
2- प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़ श्री ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में उ0नि0 ललित डंगवाल मय पुलिस टीम द्वारा पिथौरागढ़ क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक आशु निवासी गांधीनगर को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया ।

इसके अतिरिक्त जनपद पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत सघन चैकिंग अभियान चलाकर ट्रैफिक रूल तोड़ने व मिशन मर्यादा के तहत कुल 118 लोगों के विरूद्ध कार्रवाई की गयी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *