पिथौरागढ़ | कल देर रात्रि थाना मुनस्यारी में सूचना मिली कि एक युवक ने ब्लाक परिसर मुनस्यारी में झगड़ा फसाद, गाली गलौच कर उत्पात मचाया हुआ है । थानाध्यक्ष मुनस्यारी
अनिल आर्या मय पुलिस टीम के मौके पर पहुँचे । उक्त व्यक्ति दिवाकर दर्शन निवासी जौरासी डीडीहाट हाल मुनस्यारी को समझाने का प्रयास किया परन्तु वह और अधिक उग्र होने लगा । इससे पहले कि कोई अप्रिय घटना घटित होती पुलिस ने उक्त व्यक्ति को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर लिया ।
शान्ति व्यवस्था भंग करने के जुर्म में थाना मुनस्यारी पुलिस ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार |















Leave a Reply