ए.एच.टी.यू. पिथौरागढ़, कोतवाली धारचुला पुलिस एवं एस.एस.बी. की संयुक्त टीम द्वारा भारत-नेपाल बॉर्डर पर चलाया गया सघन चेकिंग अभियान |

पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के निर्देशन में विगत दिवस को सीओ के.एस. रावत, के पर्यवेक्षण में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (ए.एच.टी.यू.), कोतवाली धारचुला पुलिस एवं सशस्त्र सीमा बल (एस.एस.बी.) की संयुक्त टीम द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पुल धारचुला में मानव तस्करी की रोकथाम हेतु सघन चेकिंग अभियान चलाया गया । इस दौरान आम जनमानस को मानव तस्करी से जुड़े खतरों और उससे बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। विशेष रूप से महिलाओं व बच्चों को सतर्क रहने व किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया गया । इसी क्रम में ए.एच.टी.यू. प्रभारी उ0नि0 बी.सी. मासीवाल के नेतृत्व में एएचटीयू टीम एचसीपी तारा बोनाल, हे0का0 दीपक खनका, हे0का0 प्रेम बल्लभ छिमवाल व का0 रणवीर कम्बोज व एसएचओ कोतवाली धारचुला श्री विजेन्द्र शाह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा स्थानीय जनता को विभिन्न विषयो जैसे महिला अपराध, बाल भिक्षावृत्ति, मानव तस्करी व नशा उन्मूलन पर जागरूक किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *