नेपाल से भागा नाबालिग बालक एएचटीयू पिथौरागढ़ द्वारा परिजनो के सुपुर्द |

पिथौरागढ़ | जनपद पिथौरागढ़ पुलिस की प्रभारी एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) उ0नि0 बी.सी. मासीवाल के नेतृत्व में एएचटीयू व चाइल्ड हेल्पलाइन द्वारा विगत दिनों नेपाल से भागकर आए एक नाबालिग बालक को पिथौरागढ़ से रेस्क्यू किया गया था । पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के आदेशानुसार उक्त बालक को एएचटीयू टीम एचसीपी तारा बोनाल, हे0का0 दीपक खनका, हे0का0 प्रेम बल्लभ छिमवाल, का0 रणवीर कम्बोज तथा चाइल्ड हेल्पलाइन पिथौरागढ़ से श्रीमती निर्मला पाण्डे एवं बबीता की टीम द्वारा दार्चुला जिल्ला प्रहरी कार्यालय, नेपाल में नेपाल पुलिस को विधिवत सुपुर्द किया गया, जहाँ से उसे उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया । साथ ही, धारचुला क्षेत्र में एक बालक एवं एक बालिका, जो आर्थिक तंगी के कारण स्कूल छोड़ चुके थे, को पुनः शिक्षा से जोड़ा गया। बालक का प्रवेश राजकीय आश्रम पद्धति उच्च माध्यमिक विद्यालय बलुवाकोट तथा बालिका का प्रवेश राजकीय आश्रम पद्धति उच्च माध्यमिक विद्यालय छारछुम में कराया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *