धारचुला पुलिस की सतर्कता संदिग्ध व्यक्ति की पहचान कर सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया |

पिथौरागढ़ | कस्बा धारचुला में एक संदिग्ध व्यक्ति घूमते हुए पाया गया। चूँकि धारचुला अन्तर्राष्ट्रीय सीमा से लगा हुआ क्षेत्र है, इसलिए मामले को गम्भीरता से लेते हुए प्रभारी निरीक्षक धारचुला विजेन्द्र शाह मय टीम उ0नि0 योगेश कुमार, हे0का0 कुन्दन नेगी, का0 दीपक गोस्वामी, का0 भावेश तिवारी द्वारा उक्त व्यक्ति से पूछताछ की गई । पूछताछ में उसने अपना नाम विपिन यादव पुत्र केदारनाथ यादव निवासी मीठापुर जैतपुर, साउथ दिल्ली, उम्र 21 वर्ष बताया। परिजनों से सम्पर्क करने पर उसके पिता केदारनाथ यादव ने जानकारी दी कि विपिन 18 अगस्त 2025 को बिना बताये घर से निकल गया था, जिसकी गुमशुदगी थाना जैतपुर, साउथ दिल्ली में दर्ज करायी गई थी । पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसके परिजनों को थाने बुलाया तथा तस्दीक करने के उपरान्त विपिन को सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया। परिजनों द्वारा पिथौरागढ़ पुलिस की सतर्कता एवं सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *