थाना डीडीहाट पुलिस द्वारा अवैध रूप से की जा रही भांग की खेती को किया गया नष्ट |

पिथौरागढ़ | उत्तराखण्ड सरकार द्वारा संचालित “नशा मुक्त उत्तराखण्ड” अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के कुशल निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की अवैध तस्करी एवं उत्पादन के विरुद्ध सतत रूप से प्रभावी कार्रवाई की जा रही है । इसी क्रम में थानाध्यक्ष डीडीहाट हरीश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा घिमाली डीडीहाट क्षेत्र में की जा रही लगभग 4 नाली में अवैध भांग की खेती को नष्ट किया गया । जनपद पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा यह स्पष्ट संदेश दिया गया है कि नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों को किसी भी स्थिति में सहन नहीं किया जाएगा, तथा इस प्रकार की कार्रवाई भविष्य में भी लगातार जारी रहेंगी । साथ ही, मानस नेशनल नार्कोटिक्स हेल्पलाइन पोर्टल (1933) के बारे में आमजन को जानकारी प्रदान की गई एवं अपील की गई कि यदि किसी भी व्यक्ति को मादक पदार्थों से संबंधित कोई सूचना प्राप्त होती है, तो वह तत्काल मानस हेल्पलाइन 1933 के माध्यम से सूचना साझा करें, ताकि आवश्यक विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा सके ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *