पिथौरागढ़ | जनपद पिथौरागढ़ पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) टीम, जिला बाल कल्याण समिति की संयुक्त टीम द्वारा हर सिंह थापा राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नैनी सैनी में भिक्षावृत्ति, बाल श्रम एवं मानव तस्करी की रोकथाम को लेकर एक जागरूकता अभियान आयोजित किया गया । इस अभियान में हे0का0 दीपक खनका, का0 रणवीर कम्बोज तथा जिला बाल कल्याण समिति से ललिता पन्त लीला ह्यांकी व प्रधानाचार्य त्रिलोक चन्द्र जोशी सहित समस्त शिक्षण स्टाफ भी उपस्थित रहे । कार्यक्रम के दौरान उपस्थित विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को भिक्षावृत्ति के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी गई तथा इससे जुड़े कानूनी प्रावधानों एवं बच्चों के अधिकारों पर विस्तार से चर्चा की गई । साथ ही टीम द्वारा एसएसबी व थाना झूलाघाट पुलिस के साथ संयुक्त रूप से झूलाघाट में भारत–नेपाल अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पुल पर चैकिंग अभियान चलाया । इस दौरान संदिग्ध लोगों से पूछताछ की लोगों को भारत में निवास करने पर सत्यापन करवाने हेतु बताया गया । इस दौरान एएचटीयू टीम द्वारा लावारिस शवों की शिनाख्त हेतु थाना क्षेत्र के गुमशुदाओं के सम्बन्ध में जानकारी लेकर उनसे मिलान कराया गया तथा लोगों से पूछताछ की । साथ ही लोगों को पम्पलेट वितरित किये ।
एएचटीयू पिथौरागढ़ द्वारा स्कूल में जागरूकता अभियान आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर चलाया सघन चैकिंग अभियान |















Leave a Reply