शांति व्यवस्था भंग करने व शराब पीकर वाहन चलाने पर कुल 3 लोग गिरफ्तार |

पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में सीओ गोविन्द बल्लभ जोशी, सीओ के0एस0रावत के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा शांति एवं कानून व्यवस्था को बिगाड़ने की किसी भी कोशिश को गंभीरता से लिया जा रहा है

इसी क्रम में-
1- एसएचओ कोतवाली धारचुला विजेन्द्र शाह के नेतृत्व में उ0नि0 योगेश कुमार मय पुलिस टीम द्वारा शान्ति व्यवस्था भंग करने में सुधांशु ह्यांकी निवासी धारचुला को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया ।
2- एसएचओ कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन के नेतृत्व में उ0नि0 बबीता टम्टा व उ0नि0 मनोज जलाल मय टीम द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक गणेश जोशी निवासी मड़सिरौली व त्रिभुवन तिवारी निवासी लिंक रोड पिथौरागढ़ को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया ।

इसके अतिरिक्त जनपद पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत सघन चैकिंग अभियान चलाकर ट्रैफिक रूल तोड़ने व मिशन मर्यादा के तहत कुल 87 लोगों के विरूद्ध कार्रवाई की गयी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *