ग्राम देवत में मकान पर गिरा पत्थर |

पिथौरागढ़ | समय 01.52 बजे पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम देवत में मकान में पत्थर गिर गया । सूचना पर तत्काल सीओ गोविन्द बल्लभ जोशी, प्रभारी अग्निशमन अधिकारी दया किशन मय फायर रेस्क्यू टीम, थानाध्यक्ष जाजरदेवल मनोज पांडेय मय पुलिस टीम, एसडीआरएफ टीम घटनास्थल पहुंचे । घटनास्थल पर जाकर देखा कि ग्राम देवत में ऊची पहाड़ी से विशाल पत्थर टूटकर रघुवीर प्रसाद व नरेश राम के मकान में गिरा था जिसमें दिल्ली निवासी पूज्य कुमार (प्रिंस) उम्र 12 वर्ष की पत्थर से दबकर मृत्यु हो गई। जिसको रेस्क्यू टीमों द्वारा संयुक्त रुप से सामान व पत्थर हटाकर निकाला गया। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई की गई। चार लोग सामान्य घायल हैं जिन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया है। अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *