एएचटीयू पिथौरागढ़ द्वारा स्कूल में जागरूकता अभियान आयोजित |

पिथौरागढ़ | आज जनपद पिथौरागढ़ पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) टीम, चाइल्ड हेल्पलाइन, जिला परिवीक्षा कार्यालय एवं जिला बाल कल्याण समिति की संयुक्त टीम द्वारा मिशन इंटर कॉलेज, पिथौरागढ़ में भिक्षावृत्ति, बाल श्रम एवं मानव तस्करी की रोकथाम को लेकर एक जागरूकता अभियान आयोजित किया गया । इस अभियान में उ0नि0 बी.सी. मासीवाल (प्रभारी AHTU), एचसीपी तारा बोनाल, हे0का0 दीपक खनका, हे0का0 प्रेम बल्लभ छिम्वाल, का0 रणवीर कम्बोज तथा चाइल्ड हेल्पलाइन से आशा चन्द एवं किरन जोशी व प्रधानाचार्य जीवन चन्द्र जोशी सहित समस्त शिक्षण स्टाफ भी उपस्थित रहे । कार्यक्रम के दौरान उपस्थित विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को भिक्षावृत्ति के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी गई तथा इससे जुड़े कानूनी प्रावधानों एवं बच्चों के अधिकारों पर विस्तार से चर्चा की गई । यह अभियान जनपद में भिक्षावृत्ति उन्मूलन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य नाबालिग बच्चों को उनके अधिकार दिलाना एवं समाज से भिक्षावृत्ति की प्रवृत्ति को समाप्त करना है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *