पिथौरागढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई सामूहिक मारपीट मामले में 03 आरोपी गिरफ्तार |

पिथौरागढ़ | जगदीश चन्द्र पाण्डेय निवासी गुडौली द्वारा थाना कनालीछीना में तहरीर दी गयी कि रात्रि में वे अपने मामा को मितड़ा छोड़ने जा रहे थे, तभी रास्ते में 10-15 लोगों ने उनकी गाड़ी को रोककर जबरन मारपीट की। घटना में देवी दत्त पाण्डेय, जगदीश पाण्डेय एवं तनिष्क पाण्डेय गंभीर रूप से घायल हो गये तथा उनकी गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गयी । उक्त तहरीर के आधार पर थाना कनालीछीना में अभियोग पंजीकृत किया गया । थानाध्यक्ष कनालीछीना आरती द्वारा विवेचना करते हुए निम्न अभियुक्तगणों को बीएनएस की धारा 03(05)/191(3)/324(2)/140(3)/352/351(3) के तहत गिरफ्तार किया गया—

• प्रवीण सिरौला उर्फ पंकज निवासी सिरौली, कनालीछीना
• हिमांशु दिगारी निवासी कण्डाली, कनालीछीना
• चांद भण्डारी उर्फ चन्द्र सिंह निवासी सिरौली, कनालीछीना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *