जनपद पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के सख्त निर्देशों के क्रम में जनपद पुलिस द्वारा बाहरी जनपदों से आये व्यक्तियों के सत्यापन की कार्यवाही तेज कर दी गई है । इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली धारचुला
विजेन्द्र शाह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा धारचुला क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया गया । चेकिंग के दौरान ग्वाल गांव स्थित एक व्यक्ति बिना सत्यापन के पाया गया। पुलिस टीम द्वारा शाहिद अंसारी पुत्र महमूद आलम निवासी बेतिया, बिहार (हाल निवासी ग्वाल गांव) के विरुद्ध चालान जारी किया गया तथा उसे कड़ी चेतावनी दी गई । पिथौरागढ़ पुलिस आमजन से भी अपील करती है कि यदि उनके आस-पास कोई बाहरी व्यक्ति बिना सत्यापन के रह रहा हो तो इसकी सूचना नजदीकी थाना/चौकी को अवश्य दें ।
कोतवाली धारचुला पुलिस ने चलाया सत्यापन चेकिंग अभियान, एक व्यक्ति के विरुद्ध कार्यवाही |















Leave a Reply