शराब के नशे में वाहन चालक को थाना गंगोलीहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार |

पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में सीओ गोविन्द बल्लभ जोशी, सीओ के0एस0रावत के पर्यवेक्षण में जनपद पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु शांति भंग की किसी भी कोशिश को गंभीरता से लिया जा रहा है। इसी क्रम में शराब के नशे में वाहन चलाने वाले वाहन चालक भूपेन्द्र सिंह निवासी भाट गांव गंगोलीहाट को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया । साथ ही होटल ढाबों की चैकिंग व ट्रैफिक रूल तोड़ने वालों के विरूद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है । विगत दिवस जनपद के सभी थाना प्रभारियों के नेतृत्व में विभिन्न टीमें निकालकर सघन चैकिंग अभियान चलाया गया । ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन एवं मिशन मर्यादा के अंतर्गत कुल 84 लोगों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *