पौड़ी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार द्वारा जनपद में नशे पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने, नशा तस्करों की सप्लाई चेन को पूर्णतः ध्वस्त करने तथा नशे की बिक्री, आपूर्ति, परिवहन एवं वितरण से जुड़ी प्रत्येक कड़ी के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा सघन चेकिंग एवं सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है । इसी क्रम में कोतवाली कोटद्वार पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में नियमित चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। चेकिंग के दौरान संदिग्ध गतिविधियों एवं व्यक्तियों पर विशेष नजर रखी जा रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने मोटरसाइकिल संख्या UP20Q6829 पर सवार एक व्यक्ति को रोककर पूछताछ एवं तलाशी ली। तलाशी के दौरान व्यक्ति सुभाष सैनी निवासी- बिजनौर के कब्जे से कुल 258 ग्राम चरस बरामद हुई। मादक पदार्थ बरामदगी के आधार पर अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध कोतवाली कोटद्वार में मु0अ0सं0- 286/2026, धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस द्वारा अभियुक्त से पूछताछ कर नशे की आपूर्ति श्रृंखला से जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेशकर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है ।
*नाम पता अभियुक्त*
सुभाष चंद्र सैनी पुत्र जगदेव सैनी, निवासी नजीबाबाद, जनपद बिजनौर, उत्तर प्रदेश














Leave a Reply