पौड़ी | जनपद में आपदा प्रबंधन व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने एवं प्राकृतिक आपदाओं के दौरान त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देशान में जनपद के विभिन्न थानों पुलिस टीम द्वारा भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदा से निपटने हेतु मॉक ड्रिल आयोजित की गई । मॉक ड्रिल के दौरान भूकंप आने की काल्पनिक स्थिति में पुलिस बल द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य संचालित करने, मलबे में फंसे व्यक्तियों को सुरक्षित बाहर निकालने तथा घायलों को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराते हुए सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने का अभ्यास किया गया। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने स्ट्रेचर, सुरक्षा हेलमेट, रस्सियों एवं अन्य आपदा राहत उपकरणों का प्रयोग करते हुए बचाव कार्यों का व्यावहारिक प्रदर्शन किया। साथ ही आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित निर्णय लेने, आपसी समन्वय स्थापित करने तथा उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग करने का अभ्यास भी किया गया। इस प्रकार की मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य पुलिस बल को आपदा के समय राहत एवं बचाव कार्यों के लिए तत्पर एवं प्रशिक्षित रखना, विभिन्न परिस्थितियों में कार्यक्षमता बढ़ाना तथा आमजन की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करना है ।
भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए विभिन्न थाना में पुलिस टीम ने किया मॉक ड्रिल ।














Leave a Reply