अवैध नशीले पदार्थ के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी 01 शराब तस्कर चढा हरिद्वार पुलिस के हत्थे, 05 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

लक्सर | एसएसपी हरिद्वार द्वारा जनपद में नशा मुक्त भारत अभियान के अन्तर्गत नारकोटिक्स कन्ट्रोल हेतु विजन डांक्यूमेंट 2026-2029 को सफल बनाने के लिये थाना क्षेत्र में नशीले पद्वार्थ अवैध शराब आदि तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु जनपद पुलिस को निर्देशित किया जा रहा है । जिसके अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लक्सर द्वारा थाना स्तर पर अलग-अलग पुलिस टीमों लगाकार क्षेत्र में एक्टीव किया गया । गठित पुलिस टीमों द्वारा थाना/चौकी क्षेत्र में सक्रिय रहकर रायसी क्षेत्र से एक शराब तस्कर को अवैध कच्ची शराब के साथ पकडा गया । अवैध शराब के साथ पकडे गये व्यक्ति के विरुद्ध कोतवाली लक्सर पर आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया |

*नाम पता आरोपित*
अजय कुमार पुत्र चाँद कुमार निवासी महाराजपुर कला थाना कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार।

*बरामदगी कच्ची शराब*
05 लीटर अवैध कच्ची शराब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *