चमोली | दशहरा मेला ग्राउंड, गौचर में ड्यूटी के दौरान फायर यूनिट गौचर में तैनात लीडिंग फायरमैन बलदेव फर्स्वाण को एक आईफोन मिला। फायर कर्मी द्वारा आईफोन के स्वामी की तलाश के लिए आवश्यक प्रयास किए गए, जिसके बाद उसके स्वामी अमित सिंह, निवासी गौचर, की पहचान हुई । आवश्यक जानकारी एवं सत्यापन के उपरांत फायर कर्मी बलदेव फर्स्वाण ने आईफोन उसके स्वामी अमित सिंह को सकुशल सुपुर्द कर दिया। अपना खोया हुआ आईफोन वापस पाकर अमित सिंह के चेहरे पर खुशी झलक उठी। उन्होंने चमोली पुलिस के फायर कर्मी की ईमानदारी एवं तत्परता की सराहना करते हुए हृदय से आभार व्यक्त किया । सूचना एवं तकनीक के इस दौर में मोबाइल फोन हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है। ऐसे में अपना खोया हुआ आईफोन वापस मिलना किसी बड़ी राहत से कम नहीं है। मेले में मौजूद लोगों ने भी चमोली पुलिस के फायर कर्मी की ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा की प्रशंसा की ।














Leave a Reply