नैनीताल | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. द्वारा जनपद में अवैध शराब की तस्करी एवं बिक्री पर रोक लगाई जाने हेतु ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत कड़ी कार्रवाई किए जाने के समस्त थाना प्रभारी को निर्देश दिए गए हैं । इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी हरबंस सिंह के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष चोरगलिया तारा सिंह राणा के नेतृत्व में अवैध शराब की तस्करी एवं बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन प्रहार के तहत चोरगलिया पुलिस द्वारा अवैध कच्ची शराब की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान रात्रि जालाघाट वन बैरियर के पास से एक व्यक्ति को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 220 पाउच अवैध कच्ची शराब* बरामद की गई। इस संबंध में थाना चोरगलिया में *FIR संख्या 47/2026, धारा 60(1) आबकारी अधिनियम* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त*
गुरदेव सिंह पुत्र सुच्चा सिंह, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम धौराडाम, नजीमाबाद, थाना किच्छा, जनपद ऊधम सिंह नगर।
*बरामदगी*
– 220 पाउच अवैध कच्ची शराब।














Leave a Reply