चमोली | मथुरा देवी द्वारा डायल 112 पर सूचना दी गई कि नन्दप्रयाग आते समय उनका मोबाइल फोन बस में ही छूट गया है। परेशानी यह थी कि उन्हें न तो बस का नंबर पता था और न ही उसकी कोई अन्य जानकारी । सूचना मिलते ही चौकी गौचर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रयास शुरू किए । बस की पहचान कर उसे रुद्रप्रयाग में ट्रैक किया गया। पुलिस के अथक प्रयासों से खोया हुआ मोबाइल फोन बरामद कर चौकी गौचर मंगवाया गया । जिसे आज दिनांक 06 नवम्बर 2026 को मथुरा देवी के परिजन चन्द्रमोहन सिंह, निवासी घुनी-रामणी, नन्दप्रयाग के सुपुर्द किया गया । खोया हुआ मोबाइल वापस मिलने पर उन्होंने चमोली पुलिस की त्वरित कार्रवाई एवं मानवीय कार्यशैली की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया ।
बस में छूटा मोबाइल, उम्मीद बनी गौचर पुलिस — जनपद रुद्रप्रयाग से सकुशल बरामद कर लौटाया खोया फोन |














Leave a Reply