दुष्कर्म मामले में वांछित अभियुक्त को दबोच लाई हरिद्वार पुलिस |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

सिडकुल | वादिनी ने अभियुक्त अंकित के विरुद्ध वादिया के साथ नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म करने व उसकी अश्लील फोटो वीडियो बनाकर वायरल करने व जान से मारने की धमकी देने के संबंध में मुकदमा अपराध संख्या 685 /2024 धारा 67 I.T.Act व 123 /351(3)/ 64 BNS दर्ज कराया गया था । महिला व नाबालिग संबंधी मामलों को गंभीरता पूर्वक लेने हेतु एसएसपी हरिद्वार द्वारा निर्देशित क्रम में थाना सिडकुल पुलिस अभियुक्त की गिरफ़्तारी हेतु लगातार प्रयास के क्रम में काफी समय से लगातार फरार/वांछित चल रहे अभियुक्त को गणेश धर्म कांटा रावली महदूद थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया ।

गिरफ्तार अभियुक्त-
अंकित यादव पुत्र रामकुमार यादव निवासी गोविंद नगर थाना गोविंद नगर जिला कानपुर उत्तर प्रदेश उम्र 22 वर्ष हाल पता सेलाकुई थाना सेलाकुई जनपद देहरादून।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *