चम्पावत | पुलिस महानिरीक्षक SDRF/ कुंभ एवं पुलिस अधीक्षक चम्पावत ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिलाई राष्ट्रीय एकता, अखण्डता एवं सुरक्षा की शपथ | भारत के लौह पुरुष एवं राष्ट्रीय एकता के शिल्पकार सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर चम्पावत पुलिस ने राष्ट्रीय एकता दिवस उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया । इस अवसर पर योगेन्द्र सिंह रावत, पुलिस महानिरीक्षक SDRF एवं रेखा यादव, पुलिस अधीक्षक चम्पावत द्वारा पुलिस लाइन चम्पावत में आयोजित कार्यक्रम में सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन संघर्ष, राष्ट्र निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान एवं आदर्शों को स्मरण करते हुए उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनके विचारों से प्रेरणा लेने का संदेश दिया गया । कार्यक्रम के दौरान पुलिस महानिरीक्षक SDRF द्वारा समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखण्डता एवं सुरक्षा बनाए रखने तथा देश की एकता को सुदृढ़ करने की शपथ दिलाई गई। साथ ही सभी कार्मिकों को पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया गया ।
🏅 पुलिस महानिदेशक डिस्क से सम्मानित कार्मिकों का सम्मान
इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक डिस्क से सम्मानित जनपद के निम्नलिखित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुलिस महानिरीक्षक महोदय द्वारा डिस्क मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया—
1. रेखा यादव, पुलिस अधीक्षक चम्पावत।
2. अपर उप निरीक्षक सुभाष सिंह राणा।
3. कांस्टेबल संजय कुमार।
4. कांस्टेबल महेश जोशी।
सम्मानित कार्मिकों के उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्यों की प्रशंसा करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया गया | राष्ट्रीय एकता, अखण्डता और राष्ट्र सेवा के संकल्प के साथ चम्पावत पुलिस देश की सुरक्षा एवं जनसेवा के प्रति सदैव प्रतिबद्ध है ।















Leave a Reply