चम्पावत | योगेंद्र सिंह रावत, पुलिस महानिरीक्षक SDRF महोदय द्वारा पुलिस लाइन चम्पावत का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा पुलिस लाइन की बैरक, परिवहन शाखा, मैस, पुलिस लाइन मद, निर्माणाधीन भवन एवं निर्माणाधीन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) कक्ष का बारीकी से निरीक्षण कर उपलब्ध व्यवस्थाओं एवं कार्यों की प्रगति का जायजा लिया गया । विभिन्न शाखाओं एवं परिसर में व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की । निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुलिस लाइन की व्यवस्थाओं को और अधिक सुव्यवस्थित एवं सुदृढ़ बनाए रखने तथा निर्माणाधीन कार्यों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से समयबद्ध पूर्ण कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । इस दौरान पुलिस लाइन में उपलब्ध संसाधनों के बेहतर उपयोग, रखरखाव एवं पुलिसकर्मियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया ।
*चम्पावत पुलिस — अनुशासन, सेवा एवं सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध।*















Leave a Reply