योगेन्द्र सिंह रावत पुलिस महानिरीक्षक SDRF ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ किया सम्मेलन |

चम्पावत | योगेन्द्र सिंह रावत पुलिस महानिरीक्षक SDRF द्वारा पुलिस लाइन चम्पावत में जनपद के समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन के दौरान महोदय द्वारा सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया गया तथा उनकी व्यक्तिगत एवं विभागीय समस्याओं को विस्तारपूर्वक सुना गया। साथ ही समस्याओं के संबंध में जानकारी लेते हुए उनके यथासंभव समाधान हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । इस अवसर पर महोदय द्वारा पुलिस कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा गया कि पुलिस विभाग में प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। सभी कार्मिक अपने दायित्वों एवं जिम्मेदारियों को समझते हुए पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी, अनुशासन एवं समर्पण के साथ कार्य करें । पुलिस कर्मियों को आपसी समन्वय, टीम भावना एवं सकारात्मक सोच के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि पुलिस की कार्यशैली में संवेदनशीलता, जवाबदेही एवं अनुशासन का विशेष महत्व है। आमजन के साथ शालीन एवं सहयोगात्मक व्यवहार रखते हुए उनकी समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहें तथा जनसेवा की भावना को सर्वोपरि रखें । पुलिस कर्मियों को अपने कार्यों में निरंतर सुधार लाने, नई चुनौतियों के प्रति सजग रहने तथा प्रत्येक परिस्थिति में धैर्य, विवेक एवं जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने हेतु प्रोत्साहित किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *