बागेश्वर । पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के आदेश-निर्देशों के अनुपालन में जनपद में अग्नि सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन के प्रति आमजन व विद्यार्थियों को जागरूक करने हेतु अग्निशमन एवं आपात सेवा द्वारा निरंतर विशेष अभियान चलाया* जा रहा है।
1. *गायत्री विद्या मंदिर, बागेश्वर में व्यावहारिक प्रशिक्षण:*
अभियान के अंतर्गत प्रभारी अग्निशमन अधिकारी दिनेश चन्द्र पाठक के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में फायर स्टेशन बागेश्वर की टीम ने गायत्री विद्या मंदिर स्कूल, बागेश्वर पहुँचकर विद्यालय के समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं को* अग्नि सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी । इस दौरान विभिन्न प्रकार की आग और उन्हें बुझाने वाले अग्निशमन उपकरणों की कार्यप्रणाली पर विस्तारपूर्वक व्याख्यान दिया गया। फायर टीम द्वारा कृत्रिम आग लगाकर छात्र-छात्राओं को आग बुझाने का व्यावहारिक (लाइव) प्रशिक्षण भी दिया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। FSSO दिनेश चन्द्र पाठक ने सभी को सतर्क करते हुए बताया कि किसी भी प्रकार की अग्नि दुर्घटना होने पर बिना घबराए तत्काल आपातकालीन नंबर डायल 112 या नजदीकी फायर सर्विस को सूचित करें, ताकि समय रहते जन-धन की हानि को रोका जा सके ।
2. *राज्य आपदा प्रबंधन दिवस पर एंजेल एकेडमी, कपकोट में मॉक ड्रिल:*
इसी क्रम में राज्य आपदा प्रबंधन दिवस के परिप्रेक्ष्य में अग्निशमन एवं आपात सेवा केन्द्र कपकोट द्वारा एंजेल एकेडमी विद्यालय, कपकोट में आपदा प्रबंधन एवं अग्नि सुरक्षा से संबंधित विशेष मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस मॉक ड्रिल में विद्यालय के अध्यापकों एवं छात्र-छात्राओं सहित लगभग 167 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। अभ्यास के दौरान प्रतिभागियों को अग्नि दुर्घटना या आपदा की स्थिति में स्वयं को सुरक्षित रखने, सुरक्षित निकासी मार्ग से भवन से बाहर निकलने और प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों के संचालन का प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही आपदा के समय घायल व्यक्ति को सुरक्षित स्थान तक पहुँचाने की रेस्क्यू तकनीक और प्राथमिक उपचार का व्यावहारिक प्रदर्शन भी कराया गया।
मीडिया सैल
पुलिस कार्यालय
जनपद बागेश्वर
















Leave a Reply