पुलिस लाइन की ओर तेजी से फैल रही झाड़ियों की आग पर फायर सर्विस बागेश्वर ने पाया काबू, बड़ा हादसा टला |

बागेश्वर । पुलिस अधीक्षक बागेश्वर जितेन्द्र मेहरा (IPS) के कुशल निर्देशन में जनसुरक्षा एवं आपातकालीन सेवाओं को लेकर बागेश्वर पुलिस व अग्निशमन विभाग पूरी तरह मुस्तैद है । इसी क्रम में रात्रि में फायर स्टेशन बागेश्वर को सूचना प्राप्त हुई कि पुलिस लाइन बागेश्वर के समीप निचले हिस्से की झाड़ियों में भीषण आग लग गई है, जो हवा के कारण तेजी से पुलिस लाइन परिसर की ओर फैल रही है । सूचना मिलते ही प्रभारी अग्निशमन अधिकारी दिनेश चन्द्र पाठक के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में *फायर सर्विस की एक यूनिट तत्काल मिनी वाटर टेंडर वाहन के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई । घटनास्थल पर पहुँचकर फायर कर्मियों ने अत्यधिक तत्परता दिखाते हुए फायर वाहन में उपलब्ध पानी से पम्पिंग कर होज रील के माध्यम से आग पर पानी की बौछार शुरू की । फायर कर्मियों की सूझ-बूझ, साहस और त्वरित कार्यवाही के चलते आग को पुलिस लाइन तक पहुँचने से पहले ही पूर्ण रूप से बुझा दिया गया । समय रहते आग पर काबू पा लिए जाने के कारण इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि या अन्य कोई नुकसान नहीं हुआ ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *