बागेश्वर । पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री जितेन्द्र मेहरा (IPS) के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी बागेश्वर/कपकोट के पर्यवेक्षण में जनपद में छात्र-छात्राओं के सुरक्षित आवागमन और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जनपद पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में स्कूली वाहनों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया । अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने विभिन्न मार्गों पर संचालित हो रहे स्कूली वाहनों, वैन और बसों को रोककर उनकी गहनता से जांच की । इस दौरान पुलिस द्वारा वाहन चालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए:
वाहनों में निर्धारित क्षमता से अधिक बच्चों को न बैठाने की सख्त हिदायत दी गई। निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, सीट बेल्ट का प्रयोग करने और यातायात के सभी नियमों का पूर्णतः पालन करने के निर्देश दिए गए। वाहन के सभी आवश्यक कागजात जैसे परमिट, फिटनेस प्रमाण पत्र, बीमा, प्रदूषण प्रमाण पत्र और ड्राइविंग लाइसेंस को सदैव अद्यतन रखने हेतु निर्देशित किया गया। वाहनों में फर्स्ट-एड बॉक्स, अग्निशमन यंत्र और अन्य सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने* को कहा गया । वाहन चैकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 24 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।* जिसमें 01 वाहन को सीज किया गया । देर शाम पुलिस द्वारा *जनपद में ‘ऑपरेशन क्लीन स्वीप’ चलाते हुए होटल, ढाबों और संदिग्ध ठिकानों की सघन चेकिंग की गई। इस दौरान बाहरी क्षेत्रों से आए अपराधियों या अपनी पहचान छिपाकर रह रहे संदिग्ध व्यक्तियों को चिन्हित करने के लिए विशेष सत्यापन अभियान चलाया गया, जिसके तहत 02 बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन किया गया। वहीं, सार्वजनिक स्थानों पर शांति व्यवस्था भंग करने और बिना पुलिस सत्यापन के रह रहे 12 व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस एक्ट* के तहत चलानी कार्रवाई अमल में लाई गई । जनपद पुलिस द्वारा चालकों को चेतावनी दी गई कि बच्चों की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी ।















Leave a Reply