कोतवाली बागेश्वर पुलिस ने रा०बा०इं०का० बागेश्वर में लगाई पाठशाला, छात्राओं को ‘डिजिटल अरेस्ट’ और साइबर ठगी से बचने के दिए टिप्स; बीट भ्रमण कर बुजुर्गों का भी जाना हाल |

बागेश्वर | जनपद में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने, डिजिटल साक्षरता का प्रसार करने और अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक बागेश्वर जितेन्द्र मेहरा (IPS) के निर्देशन में लगातार व्यापक स्तर पर “कम्युनिटी पुलिसिंग” अभियान चलाया जा रहा है। इसी मुहिम के तहत कोतवाली बागेश्वर पुलिस टीम द्वारा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (रा०बा०इं०का०), बागेश्वर व कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत जन-जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया । कार्यशाला के दौरान पुलिस टीम ने छात्राओं एवं आमजनमानस को वर्तमान में तेजी से बढ़ रहे ऑनलाइन वित्तीय फ्रॉड, व्हाट्सएप व अनजान मोबाइल कॉल्स के माध्यम से होने वाली ठगी तथा “डिजिटल अरेस्ट” जैसे नए साइबर अपराधों के तरीकों को समझाया। छात्राओं को किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करने, फर्जी APK फाइल्स डाउनलोड न करने और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का सुरक्षित इस्तेमाल करने  व महिला संबंधी अपराधों, घरेलू हिंसा, बाल यौन शोषण और पोक्सो एक्ट के कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई। इसके अलावा, नए आपराधिक कानूनों तथा महिलाओं के सुरक्षा व विधिक अधिकारों से भी अवगत कराया गया । युवा पीढ़ी को नशे के गंभीर शारीरिक, मानसिक व सामाजिक दुष्प्रभावों से सचेत करते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करने की अपील की गई। साथ ही, सड़क सुरक्षा के मद्देनजर यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने के लिए प्रेरित किया गया । कार्यशाला के समापन पर *पुलिस टीम द्वारा सभी छात्राओं व आमजनमानस को आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों और विधिक अधिकारों से जुड़े जागरूकता पम्पलेट वितरित किए । इसके पश्चात पुलिस टीम ने क्षेत्र में सघन बीट भ्रमण करते हुए वरिष्ठ नागरिकों से भेंट की। पुलिस ने उनकी समस्याएं व कुशलक्षेम पूछी और उन्हें भी आधुनिक साइबर ठगी व फोन कॉल फ्रॉड से सतर्क रहने के लिए आवश्यक सुझाव दिए । पुलिस टीम ने उपस्थित को किसी भी प्रकार की कानूनी सहायता के लिये पुलिस सहायता न0 डॉयल 112 में सूचना देने* के बताया गया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *