बागेश्वर | वादि नीरज कुमार जोशी पुत्र कृपाल दत्त जोशी निवासी ग्राम भेटा द्वारा थाना काण्डा पर तहरीर दी गई कि सायं को दो अज्ञात नकाबपोस व्यक्तियों द्वारा उनके घर मे घुसकर उनकी बुजुर्ग माताजी तारा जोशी उम्र – 75 वर्ष का मुह हाथ से दबाकर मेरी माता जी के गले में बक्से की चाबी काटकर निकाली और हमारे घर के अन्दर रखे बक्से को खोलकर उसमें से मेरी माँ का गले का सोने का 1.5 तोले का मंगलसूत्र, कान के 12 आने के सोने के झुमके एवं 25 से 30 हजार रु कैश लूट लिए, उसके बाद वो दोनो लोग मेरी माता जी के हाथ पैर और मुह को साड़ी से बाधकर तथा उनका ITet कंम्पनी का मोबाइल फोन अपने साथ लेकर भाग जाने की सूचना दी गयी । सूचना के आधार पर थाना थाना काण्डा पर मु0अ0सं0- 24/26 धारा 127(2), 309(4), 331(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया । प्रकरण की गम्भीरता के दृष्टिगत घटना के अनावरण व घटना में शामिल अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु जितेन्द्र मेहरा पुलिस अधीक्षक बागेश्वर महोदय के निर्देशों पर पुलिस उपाधीक्षक कपकोट राजेश साह के पर्यवेक्षण में पुलिस टीमों का गठन किया गया ।
उ0नि0 बलवन्त सिह थानाध्यक्ष थाना काण्डा उ0नि0 मनोहर चन्द थानाध्यक्ष थाना झिरौली के नेतृत्व में पुलिस तथा SOG टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त गणों की तत्काल गिरफ्तारी एवं घटनास्थल से साक्ष्य संकलित किये गये “घटना के बाद से ही गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार फरार चल रहे अन्य अभियुक्तों की धरपकड़ हेतु पुलिस टीम ने दिन-रात एक कर दिया। अभियुक्तों के हर संभावित ठिकानों पर ताबड़तोड़ दबिश दी गई और उनकी तलाश में पुलिस ने सूक्ष्मता से जांच करते हुए 50 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले । पहाड़ी क्षेत्र की दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों और सीमित संसाधनों की चुनौतियों के बावजूद, पुलिस टीम का मनोबल कम नहीं हुआ। टीम ने पहाड़ों के बीच से गुजरने वाले दुर्गम और वैकल्पिक रास्तों पर भी सघन कॉम्बिंग व सर्च अभियान चलाया। सटीक सुरागरसी-पतारसी और आधुनिक सर्विलांस तकनीक का बेहतरीन समन्वय करते हुए पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण जानकारियां एकत्रित कीं और लगातार किए गए इन अथक प्रयासों के परिणामस्वरूप आखिरकार फरार अभियुक्तों तक पहुंचने में सफलता हासिल की । सुबह मुखविर सूचना के आधार पर लूट की घटना में संलिप्त अभियुक्त गण- दीवान सिह मेहता S/O जगत सिह ग्राम डोबरगाड़ा तह0 व थाना काण्डा जनपद बागेश्वर उम्र 42 वर्ष। 2- अमित कुमार S/O श्री महेन्द्र राम निवासी ग्राम कट्यूटा पोस्ट पाटिया तहसील व थाना सोमेश्वर जिला अल्मोड़ा उम्र 21 वर्ष को खाती बांसपठान रोड़ से लूट के शत प्रतिशत सामान एवं नगदी के साथ गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगणों के आपराधिक इतिहास व फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज* को खंगाला जा रहा है । अभियुक्त गणों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा जा रहा है ।
*बरामदगी का विवरण*
1-एक सोने का 1.5 तोले का मंगलसूत्र ।
2- कान के 12 आने के सोने के झुमके ।
3-आसमानी रंग का एक I TEL कम्पनी एण्ड्रोइड फोन ।
4-लूटी गयी नगदी 18700 रुपये ।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
1-दीवान सिह मेहता S/O जगत सिह ग्राम डोबरगाड़ा तह0 व थाना काण्डा जनपद बागेश्वर उम्र 42 वर्ष।
2- अमित कुमार S/O महेन्द्र राम निवासी ग्राम कट्यूटा पोस्ट पाटिया तहसील व थाना सोमेश्वर जिला अल्मोड़ा उम्र 21 ।
















Leave a Reply