बागेश्वर | पुलिस अधीक्षक बागेश्वर जितेन्द्र मेहरा (IPS) के कुशल निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा नागरिक सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण, डिजिटल साक्षरता और अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु लगातार व्यापक स्तर पर सामुदायिक पुलिसिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना झिरौली पुलिस ने जागरुकता अभियान चलाया । सामुदायिक पुलिसिंग के अंतर्गत पुलिस कर्मियों द्वारा गांवों में अकेले रह रहे बुजुर्गों व वरिष्ठ नागरिकों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना गया । बुजुर्गों के स्वास्थ्य व सुरक्षा की जानकारी लेते हुए उन्हें आश्वस्त किया गया कि किसी भी आकस्मिक संकट, बीमारी या आपातकालीन आवश्यकता के समय बागेश्वर पुलिस उनकी सेवा और सहायता के लिए 24 घंटे तत्पर है । महिला सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए महिलाओं के विधिक अधिकारों व घरेलू हिंसा के विरुद्ध बने कड़े कानूनों की जानकारी दी गई। साथ ही महिला हेल्पलाइन 1090 व राष्ट्रीय आपातकालीन नंबर डायल 112 की उपयोगिता समझाई गई । वर्तमान डिजिटल युग में भोले-भाले *वरिष्ठ नागरिकों को निशाना बना रहे साइबर अपराधियों के प्रति सचेत करते हुए पुलिस टीमों ने “डिजिटल अरेस्ट”ऑनलाइन लॉटरी फ्रॉड, फर्जी बिजली बिल मैसेज और बैंक अधिकारी बनकर आने वाली फर्जी कॉल्स के खतरों से आगाह किया। ग्रामीणों को सख्त हिदायत दी गई कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपनी गोपनीय बैंकिंग जानकारी (ओटीपी/पिन) साझा न करें और ठगी होने पर तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत* दर्ज कराएं ।
सामुदायिक पुलिसिंग को धरातल पर मजबूत करती बागेश्वर पुलिस; बुजुर्गों के घर-घर जाकर जानी कुशलक्षेम, सिखाए सुरक्षा के गुर ।
















Leave a Reply