नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. जगदीश चन्द्र (IPS) ने थानाध्यक्षों व शाखा प्रभारियों के साथ गोष्ठी कर दिए कड़े निर्देश; अवैध नशे, साइबर फ्रॉड व यातायात सुधार को बताया प्राथमिकता |

बागेश्वर । जनपद बागेश्वर के नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. जगदीश चन्द्र (IPS) द्वारा कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत पुलिस कार्यालय सभागार में जनपद के समस्त थानाध्यक्षों एवं शाखा प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित की गई । गोष्ठी के दौरान महोदय ने कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा पुलिस कार्यप्रणाली में सुधार लाने हेतु निम्नलिखित कड़े दिशा-निर्देश जारी किए :

युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति एवं अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने, साइबर अपराधों पर निरंतर कठोर कार्यवाही करने तथा संबंधित ऑनलाइन पोर्टलों पर समय से रिपोर्ट प्रेषित करने* के निर्देश दिए गए । नए आपराधिक कानूनों (BNS/BNSS/BSA) के तहत प्रचलित विवेचनाओं में किसी भी प्रकार की ढिलाई न बरतने, नियमित व निष्पक्ष कार्यवाही करने तथा सभी अभिलेखों व रजिस्टरों को सदैव अद्यतन एवं सुव्यवस्थित रखने के निर्देश दिए गए | स्पष्ट किया कि पुलिस कर्मचारियों का हर संभव वेलफेयर (कल्याण) किया जाएगा, परंतु विभाग में अनुशासनहीनता या कार्य में किसी भी प्रकार की अनियमितता कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी । सभी पुलिसकर्मियों को निर्धारित पैटर्न में वर्दी धारण करने, उच्च अनुशासन के साथ ड्यूटी करने तथा कार्यालय व थाना परिसरों में स्वच्छता बनाए रखने के कड़े निर्देश दिए गए।
सभी बीट कर्मचारियों को अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमण कर साइबर अपराध, नशा मुक्ति, महिला सुरक्षा (गौरा शक्ति ऐप) एवं यातायात नियमों के प्रति व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाने तथा अपने क्षेत्र की छोटी से लेकर बड़ी प्रत्येक घटना का विवरण तत्काल उच्चाधिकारियों को देने के निर्देश दिए गए । साथ ही, सभी कर्मचारियों के प्रतिदिन के नियमित कार्य निर्धारित किए जाएंगे, जिनकी प्रगति आख्या की समय-समय पर संबंधित प्रभारी द्वारा समीक्षा की जाएगी । सभी पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी शासन व पुलिस विभाग द्वारा जारी सोशल मीडिया नियमावली का अक्षरशः पालन* सुनिश्चित करेंगे । जनपद में यातायात को सुचारू बनाए रखने के दृष्टिगत *शहर व मुख्य मार्गों पर लगातार लगने वाले जाम के स्थानों और समय को चिन्हित कर वहां अतिरिक्त पुलिस बल नियुक्त करने के निर्देश दिए गए । उन्होंने विशेष रूप से जोर देते हुए कहा कि थाने अथवा कार्यालय आने वाले प्रत्येक फरियादी की समस्या को पूरी संवेदनशीलता के साथ सुना जाए और उसका समयबद्ध व त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *