थाना दिवस में एसपी पिथौरागढ़ ने सुनीं जनसमस्याएं, समाधान का दिया भरोसा स्थानीय नागरिकों, व्यापार मंडल, टैक्सी यूनियन एवं सीएलजी सदस्यों के साथ किया संवाद |

पिथौरागढ़ | आज पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ अक्षय प्रहलाद कोंडे की अध्यक्षता में कोतवाली धारचूला में थाना दिवस का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों, व्यापार मंडल, टैक्सी यूनियन, सीएलजी सदस्यों एवं क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों ने प्रतिभाग किया । इस दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय ने उपस्थित लोगों से क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं, सुझावों एवं अपेक्षाओं की जानकारी लेते हुए उनसे सीधा संवाद किया। उन्होंने सभी की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा उनके उचित एवं समयबद्धनिस्तारण का आश्वासन दिया । पुलिस अधीक्षक ने आमजन से पुलिस के साथ बेहतर समन्वय एवं सहयोग बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि जनसमस्याओं का समाधान और आमजन की सुरक्षा पिथौरागढ़ पुलिस की प्राथमिकता है । इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक धारचूला दीप्ति कैड़ा, एसएचओ कोतवाली धारचूला ए0 के0 सिंह व अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे ।

पिथौरागढ़ पुलिस – आपकी सुरक्षा, हमारा संकल्प।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *