शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरूद्ध पिथौरागढ़ पुलिस का चैकिंग अभियान लगातार जारी 04 शराबी वाहन चालक गिरफ्तार, सभी के वाहन सीज; ड्राइविंग लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई शुरू |

पिथौरागढ़ | जनपद पिथौरागढ़। सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा शराब के नशे में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाकर लगातार कठोर कार्रवाई की जा रही है । इसी क्रम में विगत देर रात्रि तक जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाते हुए कुल 04 वाहन चालकों को हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया गया तथा उनके वाहनों को सीज किया गया। साथ ही शराब पीकर हुड़दंग करने पर 01 व्यक्ति हिरासत में ।

थाना/कोतवालीवार कार्रवाई का विवरण निम्नवत है—
1.       कोतवाली गंगोलीहाट: एसएचओ कैलाश चन्द्र जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालक शंकर राम को हिरासत में लेकर वाहन सीज किया गया।
2.       थाना जाजरदेवल: एसओ प्रकाश पाण्डेय के नेतृत्व में उ0नि0 आनन्द गिरी मय टीम द्वारा चालक मनोहर राम को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया।
3.       कोतवाली डीडीहाट: एसएचओ संजय जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चालक गोपाल सिंह को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया। साथ ही कस्बा डीडीहाट में उत्पात मचाकर शान्ति व्यवस्था भंग करने पर अपर उ0नि0 प्रदीप मिश्रा द्वारा पूरन सिंह को हिरासत में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गयी ।
4.       थाना बलुवाकोट: अपर उ0नि0 पूरन धामी द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालक जितेन्द्र वर्मा को हिरासत में लेकर वाहन सीज किया गया ।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई भी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *