टिहरी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल श्वेता चौबे के निर्देशन में जनपद में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन प्रहार के तहत टिहरी पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है । इसी क्रम में थाना घनसाली पुलिस द्वारा न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंट की तामील करते हुए | फौजदारी वाद संख्या 155/2023, धारा 420 एवं 120बी IPC से संबंधित वारंटी अभियुक्त कमल लाल पुत्र सोणू लाल निवासी भेटी, पट्टी ग्यारहगांव, थाना घनसाली, जनपद टिहरी गढ़वाल, उम्र 53 वर्ष को घनसाली क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
टिहरी पुलिस — अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध निरंतर कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध।
















Leave a Reply