मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के थत्यूड़ क्षेत्रांतर्गत प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत टिहरी पुलिस अलर्ट, थत्यूड़ पुलिस ने चलाया वृहद स्तर पर सत्यापन अभियान |

टिहरी | मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के जनपद टिहरी गढ़वाल के थत्यूड़ क्षेत्रांतर्गत प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल श्वेता चौबे के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल श्वेता चौबे के निर्देशन में थत्यूड़ पुलिस द्वारा क्षेत्र में वृहद स्तर पर सत्यापन अभियान चलाया गया।

अभियान के अंतर्गत पुलिस टीमों द्वारा थत्यूड़ क्षेत्र के विभिन्न आवासीय एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, किराये पर रह रहे व्यक्तियों, बाहरी व्यक्तियों, मजदूरों तथा अन्य संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन किया गया। साथ ही होटल, ढाबों, दुकानों एवं अन्य प्रतिष्ठानों में कार्यरत कर्मचारियों की जानकारी भी जुटाई गई।

सत्यापन अभियान के दौरान पुलिस द्वारा मकान मालिकों एवं प्रतिष्ठान संचालकों को निर्देशित किया गया कि वे अपने यहां निवासरत किरायेदारों एवं कार्यरत बाहरी व्यक्तियों का अनिवार्य रूप से पुलिस सत्यापन कराएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा व्यक्ति की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।

इसके अतिरिक्त क्षेत्र में आने-जाने वाले संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों पर भी सतर्क दृष्टि रखी जा रही है। पुलिस द्वारा स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित कर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की गई।

🔹 टिहरी पुलिस की अपील
जनपद पुलिस सभी मकान मालिकों, होटल एवं प्रतिष्ठान संचालकों से अपील करती है कि वे अपने यहां रहने वाले किरायेदारों एवं कार्यरत बाहरी व्यक्तियों का पुलिस सत्यापन अवश्य कराएं। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस थाने अथवा पुलिस कंट्रोल रूम को दें।

टिहरी पुलिस आमजन की सुरक्षा, कानून व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। जनपद में वीवीआईपी भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस द्वारा सतर्कता एवं निगरानी लगातार जारी रहेगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *