टिहरी | जनपद टिहरी गढ़वाल में आमजन की सुरक्षा एवं सहायता के प्रति प्रतिबद्ध टिहरी पुलिस द्वारा एक बार फिर त्वरित कार्रवाई करते हुए खारास्रोत क्षेत्र से लापता हुई 60 वर्षीय महिला को सकुशल बरामद कर परिजनों को राहत पहुंचाई गई।
*_घटना का विवरण:-_*
विकास सरकार निवासी पश्चिम बंगाल द्वारा पुलिस चौकी कैलाश गेट पर सूचना दी गई कि उनकी चचेरी सास सुनीता मंडल, उम्र लगभग 60 वर्ष, निवासी पश्चिम बंगाल, जो पैदल चलने में असमर्थ हैं, को उनके द्वारा लक्ष्मण झूला से ऑटो चालक अर्जुन के माध्यम से खारास्रोत भेजा गया था | खारास्रोत पहुंचने पर महिला ऑटो से उतरने के बाद कहीं चली गईं, जिसके बाद परिजनों द्वारा उनकी काफी तलाश की गई, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल पाया। महिला की उम्र एवं चलने-फिरने में असमर्थता को देखते हुए परिजन काफी परेशान हो गए ।
*_टिहरी पुलिस की त्वरित कार्रवाई:-_*
सूचना प्राप्त होते ही थाना मुनिकीरेती पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल संज्ञान लिया गया तथा लापता महिला की तलाश के लिए पुलिस टीम सक्रिय की गई । पुलिस टीम द्वारा तत्परता एवं अथक प्रयास करते हुए विभिन्न स्तरों पर तलाश की गई, जिसके परिणामस्वरूप लापता महिला सुनीता मंडल को सकुशल बरामद कर लिया गया । महिला के सुरक्षित मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली तथा टिहरी पुलिस की त्वरित कार्रवाई, तत्परता एवं सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया ।
*_टिहरी पुलिस की अपील:-_*
टिहरी पुलिस आमजन से अपील करती है कि यात्रा के दौरान बुजुर्गों, बच्चों एवं विशेष देखभाल की आवश्यकता वाले व्यक्तियों का विशेष ध्यान रखें। ऐसे व्यक्तियों को अकेला न छोड़ें तथा उनकी जेब में परिजनों का संपर्क नंबर एवं पहचान संबंधी जानकारी अवश्य रखें।
टिहरी पुलिस – आपकी सुरक्षा, हमारा संकल्प।
















Leave a Reply