न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट (NBW) पर टिहरी पुलिस की कार्रवाई, चेक बाउंस के मामले में लंबे समय से वांछित अभियुक्त को देहरादून से किया गिरफ्तार |

टिहरी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल श्वेता चौबे के निर्देशन में जनपद में वांछित अभियुक्तों एवं न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट (NBW) की शत-प्रतिशत तामील एवं वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए जनपद पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है । इसी क्रम में न्यायालय द्वारा आदेशों के अनुपालन में चेक बाउंस (धारा 138 परक्राम्य लिखत अधिनियम – NI Act) के एक मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को जनपद देहरादून से गिरफ्तार किया गया ।

*_मामले का विवरण एवं पुलिस कार्रवाई—_*

न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट/सिविल जज (सीडी), नई टिहरी द्वारा फौजदारी वाद संख्या 633/2023, शाखा प्रबंधक, यूनियन बैंक घनसाली बनाम जयपाल, अंतर्गत धारा 138 NI Act में अभियुक्त जयपाल के विरुद्ध गैर जमानती गिरफ्तारी वारंट (NBW) जारी किया गया था । उक्त वारंट की तामील एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल के निर्देशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी टिहरी के पर्यवेक्षण में थाना घनसाली पुलिस टीम द्वारा लगातार सुरागरसी-पतारसी की गई। पुलिस टीम ने तकनीकी सहायता एवं सर्विलांस के माध्यम से अभियुक्त की तलाश करते हुए उसके वर्तमान निवास स्थान की जानकारी जुटाई । इसके पश्चात पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त के वर्तमान निवास स्थान इंदिरा गांधी मार्ग, निरंजनपुर, थाना पटेल नगर, जनपद देहरादून में दबिश दी गई, जहां से अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया ।

*_गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण—_*

जयपाल पुत्र स्वर्गीय रोशन लाल
मूल निवासी: ग्राम रौंसाल, थाना घनसाली, जनपद टिहरी गढ़वाल।
वर्तमान निवासी: इंदिरा गांधी मार्ग, निरंजनपुर, थाना पटेल नगर, जनपद देहरादून।

उपरांत अभियुक्त को उसके विधिक अधिकारों से अवगत कराते हुए नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से न्यायालय द्वारा उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

*_टिहरी पुलिस की अपील एवं संदेश—_*

न्यायालय द्वारा जारी वारंटों की शत-प्रतिशत तामील सुनिश्चित करने तथा वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए टिहरी पुलिस प्रतिबद्ध है। न्यायालय के आदेशों की अवहेलना करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

टिहरी गढ़वाल पुलिस – कानून का पालन, अपराध पर प्रहार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *