पिथौरागढ़ | प्रभारी निरीक्षक कोतवाली डीडीहाट संजय जोशी की अध्यक्षता में दीपावली एवं अन्य त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु एक महत्वपूर्ण गोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक में व्यापार मंडल अध्यक्ष, टैक्स यूनियन, नगर पालिका अध्यक्ष, स्थानीय जनप्रतिनिधि और दुकानदार मुख्य रूप से उपस्थित रहे ।
गोष्ठी में त्योहारों के सफल संचालन हेतु निम्नलिखित महत्वपूर्ण निर्णय व निर्देश दिए गए:
धनतेरस और दीपावली के दौरान मुख्य बाजार में अत्यधिक भीड़भाड़ को देखते हुए अपने वाहनों को निर्धारित पार्किंग में ही पार्क करेंगे तथा नो पार्किंग पर कोई भी वाहन खड़ा नही करेंगे । दुकानों के आगे कोई भी अतिक्रमण करके यातायात बाधित नही करेंगे । पटाखा दुकानों का संचालन: पटाखों की दुकानें केवल प्रशासन द्वारा पूर्व निर्धारित व सुरक्षित स्थानों पर ही लगाई जा सकेंगी। सभी पटाखा विक्रेताओं को अनिवार्य रूप से सुरक्षा मानकों जैसे अग्निशामक यंत्र, रेत और पानी की बाल्टियों की व्यवस्था रखने के सख्त निर्देश दिए गए हैं । अराजक तत्वों पर सख्त कार्रवाई: त्योहारों की शांति व्यवस्था में खलल डालने, हुड़दंग मचाने या नियमों का उल्लंघन करने वाले अवांछनीय तत्वों के खिलाफ पुलिस द्वारा तत्काल कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।
















Leave a Reply