धनतेरस एवं दीपावली पर सुरक्षा का मोर्चा संभालने ग्राउण्ड जीरो पर उतरे पिथौरागढ़ पुलिस कप्तान चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा, हुड़दंगियों एवं अराजक तत्वों पर रहेगी पैनी नजर |

पिथौरागढ़ | धनतेरस एवं दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सकुशल सम्पन्न कराने के लिए पिथौरागढ़ पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस द्वारा चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात कर सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ किया गया है । पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ अक्षय प्रहलाद कोंडे स्वयं ग्राउण्ड जीरो पर उतरकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। इसी क्रम में एसपी द्वारा नगर के प्रमुख बाजारों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों सिमलगैर, पटाखा बाजार, गांधी चौक, सिल्थाम आदि का भ्रमण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।

🔹 भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पुलिस की पैनी नजर।
🔹 सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के लिए पुलिस बल अलर्ट मोड पर।
🔹 हुड़दंग, अराजकता एवं कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर होगी सख्त वैधानिक कार्रवाई।
इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक गोविन्द बल्लभ जोशी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन जोशी सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

पिथौरागढ़ पुलिस की आमजन से अपील
समस्त जनपदवासियों से अपील है कि धनतेरस एवं दीपावली का पर्व हर्षोल्लास एवं शांति के साथ मनाएं। कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें तथा किसी भी प्रकार की अराजकता से बचें । आपकी सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। त्योहारों के दौरान आपकी सुरक्षा के लिए पिथौरागढ़ पुलिस 24×7 तत्पर एवं मुस्तैद है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *