चम्पावत | रेखा यादव पुलिस अधीक्षक चम्पावत के दिशा-निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी टनकपुर निहारिका सेमवाल के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली टनकपुर चेतन रावत के नेतृत्व में बिचई क्षेत्र, टनकपुर में यातायात चेकिंग अभियान चलाया गया । अभियान के दौरान रॉन्ग साइड वाहन चलाने, ओवरस्पीडिंग एवं मोटर वाहन अधिनियम के अन्य नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध प्रभावी चालानी कार्रवाई की गई ।
📋 चालानी कार्रवाई का विवरण
🔹 कुल चालान – 18
🔹 कोर्ट चालान – 12
🔹 संयोजन शुल्क वाले चालान – 06
🔹 वसूला गया संयोजन शुल्क – ₹3,500
*चम्पावत पुलिस की अपील*
सभी वाहन चालक निर्धारित गति सीमा का पालन करें, रॉन्ग साइड वाहन न चलाएं तथा यातायात नियमों का जिम्मेदारी से पालन करें। आपकी थोड़ी सी लापरवाही स्वयं के साथ-साथ दूसरों की जान भी जोखिम में डाल सकती है।
*सुरक्षित चलें, सुरक्षित पहुंचें।















Leave a Reply