एंजेल इंटरनेशनल अकादमी, मातली में गूंजा सड़क सुरक्षा का संदेश—यातायात पुलिस के साथ विद्यार्थियों ने लिया सुरक्षित यातायात का संकल्प ।

उत्तरकाशी | सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा आमजन, विशेषकर युवा पीढ़ी को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय* के निर्देशन में उत्तरकाशी पुलिस द्वारा जनपदभर में निरंतर यातायात जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं । इसी क्रम में यातायात पुलिस उत्तरकाशी की टीम द्वारा यातायात निरीक्षक सुनील कुमार के नेतृत्व में एंजेल इंटरनेशनल अकादमी, मातली में यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर स्कूली छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी देकर सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक किया गया । विद्यार्थियों व स्कूली टीचर्स ने सुरक्षित यातायात का संकल्प लिया । यातायात निरीक्षक द्वारा छात्र-छात्राओं को नाबालिग अवस्था में वाहन न चलाने, दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने तथा ओवरस्पीडिंग, बाइक स्टंटिंग एवं दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी बैठाकर चलने जैसी यातायात नियमों की अनदेखी से होने वाले गंभीर खतरों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही ट्रैफिक सिग्नल एवं सड़क संकेतकों के महत्व को समझाते हुए स्वयं यातायात नियमों का पालन करने तथा अपने परिवारजनों एवं आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया ।

*कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने भी दिखाई रचनात्मक प्रतिभा*
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के महत्व पर आधारित आकर्षक एवं प्रेरणादायक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। इसके साथ ही सड़क सुरक्षा विषय पर आधारित प्रदर्शनी एवं पेंटिंग भी लगाई गईं, जिनके माध्यम से विद्यार्थियों ने यातायात नियमों के पालन और सड़क सुरक्षा का प्रभावशाली संदेश दिया । यातायात निरीक्षक एवं पुलिस टीम द्वारा प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया तथा नुक्कड़ नाटक में उत्कृष्ट अभिनय करने वाले एवं आकर्षक प्रदर्शनी व पेंटिंग तैयार करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने हेतु चयनित किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *