मोरी पुलिस ने चरस का परिवहन करते 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार नशा तस्करों पर उत्तरकाशी पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी ।

उत्तरकाशी | पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में जनपद में नशे व अवैध मादक पदार्थों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए उत्तरकाशी पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। आगामी त्योहारी सीजन के दृष्टिगत सभी थाना एवं कोतवाली प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार सतर्कता बरती जा रही है । पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी जनक सिंह पंवार के निकट पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष मोरी के नेतृत्व में रात्रि को थाना मोरी पुलिस टीम द्वारा नैटवाड़ रोड, कुनारा तिराहे के समीप चेकिंग के दौरान वाहन संख्या HR 06 7706 (KIA) में सवार दो व्यक्तियों राजेश (48 वर्ष) एवं सोनू (41 वर्ष) का अवैध चरस का परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया। वाहन/अभियुक्तों से 431 ग्राम चरस बरामद की गयी । गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर अभियुक्तों के विरुद्ध थाना मोरी में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20/60 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है ।

*बरामदगी माल- अवैध चरस: 431 ग्राम (अनुमानित कीमत: ₹86,000 लगभग)

उत्तरकाशी पुलिस द्वारा वर्ष 2026 में अब तक एनडीपीएस एक्ट के 30 मामलों में 40 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस दौरान लगभग ₹56 लाख मूल्य की 10.9 किलोग्राम से अधिक चरस एवं 88.21 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। इसके अतिरिक्त, 4 नशा तस्करों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई भी की गई है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *