उत्तरकाशी | समाज में नशा उन्मूलन, साइबर अपराधों की रोकथाम एवं अन्य सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से *पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, कमलेश उपाध्याय* के निर्देशन में उत्तरकाशी पुलिस द्वारा निरंतर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है । इसी क्रम में भटवाड़ी चौकी पुलिस टीम द्वारा शैक्षणिक भ्रमण पर आए राजकीय इंटर कॉलेज, मातली के छात्र-छात्राओं को अल्पाहार एवं जलपान हेतु ठहराव के दौरान साइबर अपराधों से बचाव तथा नशे के दुष्प्रभावों के संबंध में जागरूक किया गया।
🔹 छात्र-छात्राओं को सोशल मीडिया व डिजिटल प्लेटफॉर्म का सावधानी पूर्वक उपयोग तथा कि सीभी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, पासवर्ड एवं बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा न करने की हिदायत दी गयी । किसी भी प्रकार की ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क कर शिकायत दर्ज करवाने हेतु बताया गया।
🔹 युवाओं को नशे के घातक दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए नशे से दूर रहने, बुरी संगति से बचने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया ।
















Leave a Reply