टिहरी | साकनीधार क्षेत्र में एक रेंटल स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना पर देवप्रयाग पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची । जांच में पाया गया कि स्कूटी संख्या UK14TA-9577 पर सवार कार्तिक मंगल एवं कपिल देवप्रयाग से ऋषिकेश जा रहे थे, तभी साकनीधार के पास स्कूटी फिसलने से दोनों घायल हो गए । पर्यटन पुलिस चौकी साकनीधार में रात्रि ड्यूटी पर नियुक्त कांस्टेबल अजीत ने मानवीय संवेदनशीलता एवं तत्परता का परिचय देते हुए चौकी में उपलब्ध फर्स्ट एड किट से दोनों युवकों का प्राथमिक उपचार किया। उपचार के उपरांत दोनों युवक सुरक्षित एवं स्वस्थ अवस्था में अपने गंतव्य ऋषिकेश के लिए रवाना हो गए । कांस्टेबल अजीत के इस सराहनीय कार्य की स्थानीय जनता एवं यात्रियों द्वारा भूरी-भूरी प्रशंसा की गई ।
मुस्तैद टिहरी पुलिस ने घायलों को तत्काल सहायता प्रदान कर पेश की मानवता की मिसाल |
















Leave a Reply