एसएसपी श्वेता चौबे के निर्देशन में “नशा मुक्त भारत पखवाड़ा” को मिली नई गति जनपदभर में नुक्कड़ नाटक, जनसंवाद एवं जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से नशे के विरुद्ध जन-जागरण अभियान जारी |

टिहरी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल श्वेता चौबे के निर्देशन एवं संबंधित क्षेत्राधिकारियों तथा थाना प्रभारियों के पर्यवेक्षण में “नशा मुक्त भारत पखवाड़ा” के अंतर्गत जनपद टिहरी गढ़वाल पुलिस द्वारा नशा उन्मूलन हेतु व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है । अभियान के तहत विभिन्न थाना क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जा रहा है तथा नशा मुक्त समाज के निर्माण हेतु प्रेरित किया जा रहा है । इसी क्रम में थाना हिन्डोलाखाल पुलिस द्वारा रोडधार, हिन्डोलाखाल क्षेत्र में नुक्कड़ नाटक का आयोजन कर नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक दुष्प्रभावों की प्रभावी प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को नशा मुक्त समाज के निर्माण हेतु शपथ भी दिलाई गई । थाना छाम पुलिस द्वारा ग्राम धरवाल गांव में वरिष्ठ नागरिकों एवं ग्रामीणों के साथ जागरूकता बैठक आयोजित कर नशे के दुष्प्रभावों एवं इसके सामाजिक प्रभावों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। *कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा वरिष्ठ नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया

इसी क्रम में थाना मुनिकीरेती क्षेत्रान्तर्गत चौकी शिवपुरी द्वारा शिवपुरी बाजार में स्थानीय दुकानदारों, पर्यटकों एवं आमजन के मध्य नशा मुक्ति जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। उपस्थित लोगों को शराब, मादक पदार्थों एवं अन्य नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए युवाओं को नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया । साथ ही उपस्थित लोगों से अपील की गई कि यदि किसी क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार अथवा मादक पदार्थों की बिक्री की जानकारी प्राप्त हो तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिससे प्रभावी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके । स्थानीय नागरिकों एवं पर्यटकों ने पुलिस के इस अभियान की सराहना करते हुए नशा मुक्त समाज के निर्माण में सहयोग का आश्वासन दिया । जनपद पुलिस द्वारा आयोजित इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य समाज को नशा मुक्त बनाना, युवाओं को नशे की प्रवृत्ति से दूर रखना तथा आमजन को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक एवं सतर्क बनाना है । टिहरी पुलिस जनसुरक्षा, जनजागरूकता एवं नशा मुक्त समाज के निर्माण हेतु निरंतर प्रतिबद्ध है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *